पंजाब में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, अमृतसर-मोहाली समेत कई जिलों के SSP बदले

HIGHLIGHTS
- गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजीपी बॉर्डर रेंज अमृतसर की जिम्मेदारी दी गई है।
- हरमनबीर सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- वैभव चौधरी को एसएसपी मानसा बनाया गया है।
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत बॉर्डर रेंज अमृतसर के आईजीपी से लेकर कई जिलों के एसएसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
तबादला आदेश के मुताबिक गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजीपी बॉर्डर रेंज अमृतसर नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। वह हरमनबीर सिंह की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।
हरमनबीर सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले वह डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर के साथ पुलिस कमिश्नर अमृतसर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे।
मानसा और पटियाला के SSP भी बदले
भागीरथ सिंह मीणा को एसएसपी मानसा के पद से हटाकर एआईजी कार्मिक-1, सीपीओ पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पटियाला में एसपी मुख्यालय के पद पर तैनात वैभव चौधरी को एसएसपी मानसा बनाया गया है।
इसी तरह एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा का तबादला कर उन्हें एसएसपी मोहाली नियुक्त किया गया है। वहीं, एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस अब एसएसपी पटियाला की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों अधिकारियों के पद आपस में बदले गए हैं।
बठिंडा SSP की भी बदली जिम्मेदारी
सुहैल कासिम मीर, जो एआईजी कार्मिक-1, सीपीओ पंजाब के पद पर तैनात थे, को एसएसपी बठिंडा नियुक्त किया गया है। वह ज्योति यादव का स्थान लेंगे।
ज्योति यादव को 82वीं बटालियन पीएपी, चंडीगढ़ की कमांडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इससे जिलों और पुलिस रेंज की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.