पंजाब को मिली दो आरओबी परियोजनाओं की सौगात, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

चंडीगढ़। केंद्रीय रेल मंत्रालय ने पंजाब में लंबे समय से लंबित दो रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इनमें दोराहा में 70 करोड़ रुपये और बठिंडा रेल सेक्शन के धुरी में 54 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को जाम और रेल क्रॉसिंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं बीते लंबे समय से राजनीतिक कारणों के चलते अटकी हुई थीं। केंद्र सरकार ने अब इन्हें मंजूरी देकर पंजाब के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
रेल मंत्री ने कहा कि दोनों क्षेत्रों में लोग लंबे समय से आरओबी की मांग को लेकर आंदोलन, धरना और प्रदर्शन करते आ रहे थे। अब इन पुलों के बनने से यातायात सुचारु होगा और हादसों की आशंका भी कम होगी।
जानकारी के अनुसार, दोराहा में लेवल क्रॉसिंग संख्या 164-ए के पास आरओबी बनाया जाएगा, जबकि धुरी में नॉन-लेवल क्रॉसिंग (जीएडी) पर यह पुल प्रस्तावित है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.